.
.
protest by public in punjab ludhiana jalandhar highway traffic jam
लेकिन दोपहर तक क्या थी और इस समय क्या है, स्थिति, जिलाधीश ने लोगों को क्या कहा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर / फगवाड़ा / लुधियाना : आज दिल्ली से पंजाब तक हजारों लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए और तोड़-फोड़ व आगजनी करते हुए सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन किया / इस दौरान कई घंटों तक हाईवे जाम करके रखा / जानकारी के अनुसार यह मामला श्री गुरु रविदास जी का मंदिर तोड़ने के बाद शुरू हुआ है / बताया जा रहा है कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक तीर्थ स्थान मंदिर तुगलकाबाद दिल्ली में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद इस प्राचीन मंदिर को गिरा दिया गया /
.
बताया जा रहा है की इसके बाद ऑल इंडिया व धर्म मिशन के प्रधान संत सतविंदर हीरा, मुख्य प्रचारक संत जोगिंदर पाल, संत दयाल चंद, संत करतार चंद और लोकल कमेटी के सदस्यों ने इसके विरोध स्वरूप गुरु महाराज जी का जाप करना शुरू कर दिया था / ऐतिहासिक मंदिर को गिराए जाने की खबर देश भर में इस कदर फैल की दिल्ली से पंजाब तक इसकी गूंज आग की लपटों में फैलने लगी और नेशनल हाईवे से लेकर मोहल्ले की गलियां तक कुछ ही घंटों में सन्नाटे में बदल गई /
.
.
यह धरना प्रदर्शन जब पंजाब पहुंचा तो जालंधर के नकोदर रोड, पीएपी चौक, पठानकोट बाईपास से लेकर फगवाड़ा, अमृतसर, होशियारपुर, लुधियान व अन्य शहरों में लोगों ने जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए सड़कों को रोक दिया जिसकी वजह से सड़कों पर लम्बा जाम लग गया /
जालंधर शहर का हाल जानने जब पीटीबी न्यूज़ की टीम निकली तो वडाला चौक फिर कैंप अड्डा, जालंधर अमृतसर हाईवे, जालंधर लुधियाना हाईवे पर सड़क के बीचों-बीच लोग दरियां बिछाकर कुछ समय के लिए बैठे जरूर लेकिन जिला प्रशाशन के द्वारा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने धरना उठा दिया और शहर की स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई /
.
वहीं इस रोष प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जिले के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने स्थति की पलपल की जानकारी रखते हुए स्थति का जायजा लिया और शहर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए / वहीं जिलाधीश ने मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों को अफवाहें ना फैलाने को कहा, उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अफवाहें फैलाकर लोगों को उकसा रहे हैं उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी / वहीं उन्होंने कहा है कि जो सूचनाएं जैसे गाड़ियों को आग लगाने और शहर की स्थति तनावपूर्ण बनी हुई है जैसी कोई भी बात नहीं है सभी अपना काम कर रहे हैं / सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
protest by public in punjab ludhiana jalandhar highway traffic jam


































