PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब बोर्ड दसवीं का परिणाम जारी, यहां जानें कितना रहा पास प्रतिशत,

pseb 10th result 2022 declared pseb ac in know punjab board passing percentage sarkari result date time direct link

PTB News शिक्षा : PSEB 10th Result 2022: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने मंगलवार 5 जुलाई, 2022 को कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। परिणाम को आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन अपलोड होने के बाद पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं क्या रहा है इस साल दसवीं का परिणाम :–

आपको यह भी बता दें कि कक्षा दसवीं का परिणाम छात्रों को आज प्राप्त नहीं होगा। छात्र अपना परिणाम बुधवार 6 जुलाई, 2022 को सुबह 8 बजे के बाद से चेक कर पाएंगे। अपना परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज कर के लॉ़गिन करना होगा।

इस साल दसवीं का परिणाम काफी बेहतर रहा है। पंजाब बोर्ड की ओर से जारी किए गए दसवीं के परिणाम में कुल 97.94 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम में इस बार लड़कियों का दबदबा रहा है। पहले तीन रैंक पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। आपको यह भी बता दें कि दसवीं की परीक्षा में कुल 99.34 फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, लड़कों का सफलता प्रतिशत 98.83 फीसदी रहा है।

नैन्सी रानी (फिरोजपुर) – 644/650 – प्रथम स्थान, दिलप्रीत कौर (संगरूर) – 644/650 – दूसरा स्थान, कोमलप्रीत (संगरूर) – 642/650 – तीसरा स्थान, PSEB 10th Result 2022: इस तारीख से हुई थी परीक्षाएं पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल से लेकर 19 मई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। कोरोना महामाकी के प्रकोप के कम होने के बाद परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर सावधानी बरतते हुए ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में हुई थी। परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।