.
.
PTB Big Accident News 6 people dead more than 20 injured in same family returning from birthday celebrations
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के डिलारी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो बच्चों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए / हादसे का शिकार हुए सभी मृतक एक ही परिवार के थे /
.
.
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी / उन्होंने बताया कि भाजलपुर गांव से रविवार शाम करीब 30 लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर नाखूनका गांव में जन्मदिन समारोह में गए थे / उन्होंने बताया कि देर रात करीब पौने दो बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली से वापस गांव लौट रहे थे /
.
उन्होंने बताया कि गांव के कुछ पहले ही अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई / हादसे में छह माह की बच्ची और दस साल के बालक समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए / घायलाें को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है /
.
उन्होंने बताया कि मृतकों में छह माह की ज्योति, दस वर्षीय मोनू , बिस्मा (50) परमेश्वरी (40) गब्बर (35) और श्रीमती शीला (40) शामिल हैं / मृतक सभी तिथावली गांव के रहने वाले हैं / हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई / घायलों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें इलाज भी ठीक ढंग से नहीं मिला /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News 6 people dead more than 20 injured in same family returning from birthday celebrations






































