PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, एच.एम.वी. ने शीरोज अवार्ड-2026 के साथ नारीत्व की भावना का जश्न मनाया, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, जालंधर के छात्रों ने माताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला ... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने ड्रग्स के गलत इस्तेमाल पर छोटी अवेयरनेस टॉक आयोजित की, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पंजाब के लोगों को भगवंत मान सरकार ने दी बड़ी राहत, पंजाब में बिजली दरों में की भारी कमी पंजाब में फिर चली गोलियां, सरपंच पर की फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग, गंभ... चारधाम यात्रा 2026 को लेकर ऑनलाइन शुरू हुई रजिस्ट्रेशन, इस दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर सुबह के समय ED की 15 टीमों ने फिर मारा छापा, सुखबीर बादल ने किया ऐलान, सरकार बनते ही गांवों और शहरों को करवाएंगे समान नागरिक सुविधाएं मुहैया,
Translate
[gtranslate]

बस खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, 11 यात्रियों की मौत, 14 यात्री घायल,

PTB Big Accident News bus fell into ditch in uttarkashi many passengers killed

.

.

PTB Big Accident News bus fell into ditch in uttarkashi many passengers killed

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Accident न्यूज़ उत्तराखंड : उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई व कई लोगों के गंभीर रूप से घायल हो जाने की ख़बर प्राप्त हुई है /

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के नौगांव से विकासनगर जा रही एक निजी बस के खाई में गिरने से 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हैं / घायलों को डामटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है / जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है /

.

.

बताया जा रहा है कि यह बस हादसा आज सुबह करीब 12:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के पास हुआ / निजी कंपनी की यह बस सुबह जानकीचट्टी से बड़कोट होते हुए विकासनगर जा रही थी / डामटा पहुंचने से पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी /

.

.

हादसे की सूचना पर डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया / सूचना के बाद एसडीआरएफ का 18 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हुआ / चार जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए /

.

.

खाई से 9 शव निकाले गए, जबकि अस्पताल ले जाते वक्त दो यात्रियों की मौत हो गई / साथ ही 14 घायलों को डामटा अस्पताल पहुंचाया गया / पांच गंभीर घायलों को देहरादून लाने की तैयारी की जा रही है / बस में 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है /

.

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

PTB Big Accident News bus fell into ditch in uttarkashi many passengers killed