.
.
PTB Big Accident News shimla bus accident in pm narendra modi rally in dharamshala kangra himachal pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंज में कंप्यूटर सेंटर के छात्रों से भरी बस पलट गई / एकलव्य कंपूटर सेंटर के ये छात्र मोदी की रैली के लिए धर्मशाला जा रहे थे / करीब 35 छात्र घायल बताए जा रहे हैं / मौके पर कोई सुविधा न होने के कारण जमीन पर लेटाकर भी छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया गया /
.
.
लंज सीएचसी इमें घायलों का इलाज चल रहा है / सभी घायलों की आयु 20 से 24 बताई जा रही है /पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं / फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है /
.
.
आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:50 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे / यहां पर पार्टी के पदाधिकारी और सरकार के करीब 50 प्रमुख लोग पीएम का स्वागत करेंगे /
.
प्रधानमंत्री के आने के बाद सिर्फ मुख्यमंत्री का 7 मिनट तक भाषण होगा / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से करीब 12.36 से दोपहर 1 बजे तक हिमाचल की जनता को 24 मिनट तक संबोधित करेंगे / करीब 1:15 बजे प्रधानमंत्री वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News shimla bus accident in pm narendra modi rally in dharamshala kangra himachal pradesh

































