PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

फेसबुक पर हुआ इश्क और पाक पहुंच गया हामिद,

PTB Big Breaking News amritsar indian national hamid ansari after being released from pakistan jail

.

.

PTB Big Breaking News amritsar indian national hamid ansari after being released from pakistan jail

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : छह साल बाद पाकिस्तान ने मुंबई के हामिद निहाल अंसारी को रिहा कर दिया है / हामिद को आज अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचे / हामिद वर्ष 2012 में फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गए थे, जहां पाकिस्तान ने उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था / पाकिस्तान की जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को हामिद को पाक सुरक्षा बलों ने भारतीय अधिकारियों को सौंपा / उन्हें लेने बार्डर पर परिवार के सदस्य भी पहुंचे /

.

.

हामिद अंसारी की फेसबुक पर पाकिस्तान की एक लड़की से दोस्ती हो गई थी / यह दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई / हामिद लड़की से मिलने अफगानिस्तान होते हुए पाकिस्तान पहुंचा / जहां उसे संदेह के आधार पर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार लिया गया / अंसारी को वर्ष 2012 में गिरफ्तार किया गया और उसे जिस जुर्म में गिरफ्तार किया गया था उसमें अधिकतम सजा तीन वर्ष की है /

.

ऐसे में उसे वर्ष 2015 में रिहा कर देना चाहिए था, लेकिन पाकिस्तान ने उसे रिहा करने में इतना समय लगा दिया / विगत छह वर्षो के दौरान भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से 95 बार अधिकारिक तौर पर हामिद अंसारी का मुद्दा पाकिस्तान के अधिकारियो के समक्ष उठाया गया /

.

पाकिस्तान में दो तरह के कोर्ट है एक सिविल कोर्ट और दूसरा मिलिट्री कोर्ट / इनका इस्तेमाल वहां के हुक्मरान व पाक सेना अपनी सुविधा के अनुसार करती है / मिलिट्री कोर्ट पर किसी का जोर नहीं चलता / यही वजह है कि अपने प्यार को पाने की चाहत में सीमा पार कर वहां पहुंचे अंसारी पर मिलिट्री कोर्ट में आतंकवादी की तरह मामला चलाया गया, जबकि हाफिज सईद, लखवी, मौलाना अजहर जैसे खूंखार आतंकवादियों के खिलाफ मामला सिविल कोर्ट में चलाया जाता है जहां की प्रक्रिया अपने आप में अनोखी है /

.

.

पाक सेना की मानसिकता इस बात से समझी जा सकती है कि हामिद अंसारी के मामले की अपने स्तर पर तहकीकात में जुटी महिला पत्रकार जीनत शहजादी को अचानक अगवा कर लिया गया और उन्हें दो वर्ष बाद छोड़ा गया / शहजादी को तब गिरफ्तार किया गया जब वह पांच दिनों बाद हामिद अंसारी मामले में गवाही देने जाने वाली थी / शहजादी के अगवा होने के बाद उनके भाई ने गम में आत्महत्या कर ली थी /

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Breaking News amritsar indian national hamid ansari after being released from pakistan jail