.
.
PTB Big Breaking News Amritsar SGPC annual budget
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा शनिवार को वर्ष 2019-20 के लिए 12 अरब पांच करोड़ तीन लाख रुपए का सालाना बजट पेश किया गया जो पिछले वर्ष के मुकाबले चार प्रतिशत अधिक है /
.
.
एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल की अध्यक्षता में तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित समारोह में एसजीपीसी के महासचिव गुरबचन सिंह करमूंवाला ने आज सालाना बजट पेश किया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने जयकारों की गूंज में पास कर दिया /
.
.
इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सच्चखंड श्री हरिमन्दर साहब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह, भाई सुल्तान सिंह अर्जक भी मौजूद थे /
.
.
बजट में जनरल बोर्ड फंड के लिए 72 करोड़ 50 लाख रुपए, ट्रस्ट फंड के लिए 50 करोड़ 60 लाख रुपए, विद्या फंड 37 करोड़ 40 लाख रुपए, प्रिंटिंग प्रेसों के लिए सात करोड़ 65 लाख रुपए, धर्म प्रचार समिति के लिए 84 करोड़ रुपए, गुरुद्वारा साहिबान सेक्शन-85 के लिए 7 अरब एक करोड़ 52 लाख रुपए, गुरुद्वारों के प्रबंध के लिए 13 करोड़ 36 लाख रुपए और शैक्षिक संस्थानों के लिए 2 अरब 38 करोड़ रुपए रखे गए हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Amritsar SGPC annual budget




































