.
.
PTB Big Breaking News Bathinda gangster jaman singh arrested
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बठिंडा : खतरनाक गैंगस्टर रहे दविंद्र सिंह बम्बीहा ग्रुप से संबंधित सुखप्रीत बुढ्डा का साथी गैंगस्टर जामन सिंह निवासी कराड़वाला को बठिंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मालेरकोटला से गिरफ्तार किया / गैंगस्टर जामन सिंह पर दर्जनों मामले दर्ज हैं /
.
.
पुलिस फाइल में वह भगौड़ा था / 31 मई को मानसा के जटाना खुर्द में गैंगस्टरों के साथ हुए मुकाबले में जामन सिंह ने बठिंडा के सी.आई.ए. प्रभारी अमृतपाल सिंह भाटी पर भी जान से मारने के लिए पिस्टल से फायर किए थे, लेकिन बुलेट प्रूफ जाकेट के कारण वह बच गए थे /
.
इस संबंधी बठिंडा जोन के आई.जी. एम.एफ. फारूकी व एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह ने बताया कि उक्त गैंगस्टर पंजाब से फरार होने की कोशिश में था और उसे सूचना के आधार पर मालेरकोटला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया व उसकी जेब से 5 हजार रुपए बरामद किए / उन्होंने बताया कि यह एक खतरनाक गैंगस्टर है जो सुखप्रीत बुढ्डा के लिए काम करता था /
.
31 मई को लहरा खाना के गैंगस्टर राम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मानसा के जटाना पट्टी पर दबिश दी तो वहां छुपे गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी / दोनों तरफ से 25-30 राऊंड फारिंग हुई / पुलिस ने 4 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जामन सिंह फरार होने में सफल हो गया था /
.
पुलिस ने वहां से आरोपी कर्मजीत सिंह, करनवीर सिंह उर्फ कृष्ण सिंह, भारती सिंह, अक्षप्रीत सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें मानसा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और झुनीर में मामला दर्ज किया गया / इस दौरान जामन सिंह पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Bathinda gangster jaman singh arrested






































