.
.
PTB Big Breaking News Business the limit of income tax exemption can be rs 2.5 to 5 lakhs
ढाई से बढ़ाकर इतने लाख रुपये इनकम टैक्स छूट देने की कर रही है तैयारी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : चुनावी साल में मोदी सरकार हर वर्ग को लुभाने की कोशिश में है / सामान्य वर्ग को आरक्षण देकर सरकार ने ऐतिहासिक फैसला किया है और इस फैसले के बाद सरकार का ध्यान किसानों, युवाओं व नौकरीपेशा लोगों पर है / मोदी सरकार किसानों को अपने पक्ष में लाने के लिए ट्रंप कार्ड चल सकती है / 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में ऐेसी घोषणा संभव हैं / यह ट्रंप कार्ड किसानों को एकमुश्त रकम दिए जाने का हो सकता है / केंद्र सरकार अपने स्तर पर भले ही पहली बार ऐसी कोई योजना लाने जा रही है, लेकिन उसे यह प्रेरणा तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव सरकार से मिली है /
.
.
किसानों के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों को राहत देते हुए इनकम टैक्स में राहत दी जा सकती है / केंद्र सरकार 5 लाख रुपये की सालाना कमाई करने वाले लोगों को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर रखने पर विचार कर रही है / 1 फरवरी को पेश होने जा रहे मोदी सरकार के अंतरिम बजट में इसकी घोषणा हो सकती है / हाल ही में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संसद में कहा था मैच की तरह आखिरी ओवर चल रहे हैं और सामान्य वर्ग को आरक्षण देकर हमने पहला सिक्सर मारा है आगे और भी सिक्सर लगेंगे /
.
.
वर्तमान टैक्स स्लैब में फिलहाल 2.5 लाख रुपये तक की सालाना आय कर मुक्त है, जबकि 2.5 से 5 लाख रुपये की आय पर 5 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है / इसके बाद 5 से 10 लाख रुपये की आय पर 20 फीसदी और 10 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 फीसदी दर से टैक्स देना होता है / सूत्रों के मुताबिक, इस बार कॉरपोरेट टैक्स में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. फिलहाल कॉरपोरेट टैक्स एक फीसदी लगता है / विकल्प के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ सकता है, अभी 40,000 रुपये का सालाना स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Business the limit of income tax exemption can be rs 2.5 to 5 lakhs































