.
.
PTB Big Breaking News delhi sexual harrasment with girl child
बच्ची के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा और तोड़फोड़,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने छह साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और जब उसे एक अस्पताल ले जाया गया तो वहां के डॉक्टरों ने आपात सेवा बंद होने का हवाला देते हुए किसी और अस्पताल के लिए रेफर कर दिया /
.
.
इसके बाद वहां उग्र भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति को बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है /
.
.
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय सामने आई जब एक राहगीर ने दावा किया कि उसने करीब 40 साल के व्यक्ति को बच्ची को ‘अनुचित’ ढंग से छूते हुए देखा / बच्ची अपने घर से कुछ दूर ही खेल रही थी इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा था /
.
.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने इसके बाद बवाना पुलिस थाने में संपर्क करके इस घटना की जानकारी दी / वहीं कथित तौर पर अस्पताल के एक वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी के साथ एक समूह के लोग बहस कर रहे हैं और बाद में अस्पताल के सामानों को तोड़ रहे हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News delhi sexual harrasment with girl child






































