PTB News

Latest news
Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया,
Translate
[gtranslate]

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर बहस के दौरान सरकार पर इस तरह भड़के ओवैसी,

PTB Big Breaking News india news asduddin owaisi hits out at govt over triple talaq bill

.

.

PTB Big Breaking News india news asduddin owaisi hits out at govt over triple talaq bill

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर जोरदार बहस हुई / इस दौरान तकरीबन समूचे विपक्ष ने बिल का विरोध करते हुए इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की / एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बहस में हिस्सा लिया और सरकार पर तीखा हमला बोला /

.

.

ओवैसी ने कहा- सरकार ने इस बिल पर किसी भी पक्ष से बात नहीं की है / जो लोग विरोध कर रहे हैं उनकी तो छोड़िए, जिनके लिए बिल लाया जा रहा है उनसे तक बात नहीं की गई है /

उन्होंने कहा, आपने (सरकार) समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया और तीन तलाक को आपराधिक करार दे दिया है, क्योंकि यह हमारे खिलाफ इस्तेमाल होगा / लैंगिक अल्पसंख्यकों को धारा 377 में अपनी पसंद की छूट दी गई, तब धार्मिक अल्पसंख्यकों को क्यों नहीं?

.

.

ओवैसी ने कहा, अगर आपकी आस्था आपकी आस्था है, त मेरी आस्था भी मेरी आस्था होनी चाहिए / आपका (सरकार) इरादा सही नहीं है / आप अपना कानून ला सकते हैं लेकिन हम अपने धर्म को जब्त नहीं होने देंगे /

.

मुस्लिम समाज में एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को रोकने के मकसद से लाया गया ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018’ लोकसभा में पास हो गया / हालांकि, इसके कुछ प्रावधानों का विरोध करते हुए कांग्रेस ने इसे संयुक्त प्रवर समिति में भेजने की मांग की तो सत्तारूढ़ भाजपा ने इसे मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम करार दिया / संशोधनों पर वोटिंग से पहले कांग्रेस और एआईएडीएमके ने सदन से वॉकआउट किया / इसके बाद सदन में वोटिंग हुई /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Breaking News india news asduddin owaisi hits out at govt over triple talaq bill