.
.
PTB Big Breaking News india news flat of dawood sister haseena parkar sold for 1 crore 80 lakhs in auction
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का मुंबई स्थित फ्लैट 1.80 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है / ये फ्लैट मुंबई के नागपाड़ा में स्थित है / फ्लैट की नीलामी सफीमा (स्मगलिंग एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट) के तहत की गई है / फ्लैट की नीलामी की शुरुआत 1.69 करोड़ रुपये से हुई थी, बता दें 2014 में अपनी मौत से पहले हसीना इसी फ्लैट में रहती थी / ये भी बताया जाता है कि फरार होने से पहले दाऊद भी इसी फ्लैट में रहता था /
.
.
रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लैट को खरीदने के लिए 28 मार्च तक आवेदन दाखिल किए गए थे / इस नीलामी में भाग लेने के लिए 30 लाख रुपये जमा करवाने थे / वहीं फ्लैट की कीमत 1.69 करोड़ रुपये रखी गई थी / दाऊद की उगाही से खरीदे गए इस फ्लैट पर कब्जा करने की कोशिश सीबीआई ने साल 1997 में की थी /
.
.
लेकिन मामला अदालत में चलता रहा और हसीना इसी मकान में रहकर दहशत का कोरबार चलाती रही / इसी दौरान उसकी मौत हो गई / इसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और मकान का जिम्मा सफीमा और एनडीपीएस मुंबई को सौंपा गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News india news flat of dawood sister haseena parkar sold for 1 crore 80 lakhs in auction






































