PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

जनरल कैटेगरी के लोगों को आरक्षण देने की अधिसूचना जारी, जानें किस-किस क्षेत्र में होगा लाभ,

PTB Big Breaking News National reseavtion of general category notification release

.

.

PTB Big Breaking News National reseavtion of general category notification release

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : केंद्र सरकार की नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण आज से लागू हो गया / सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को संविधान के 103वें संशोधन के जरिये 10 प्रतिशत तक आरक्षण देने की व्यवस्था की गयी है / राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 12 जनवरी को इस पर हस्ताक्षर करने के साथ ही यह कानून बन गया था /

.

.

केंद्र सरकार ने उसकी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में इसे लागू करने के लिए सोमवार को एक अधिसूचना जारी की जो आज से ही प्रभावी भी हो गयी / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अधिसूचना में लिखा है, संविधान के 103वें संशोधन कानून, 2019 की धारा-एक की उपधारा (दो) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत केंद्र सरकार इस कानून के प्रभावी होने के लिए 14 जनवरी 2019 का दिन निर्धारित करती है /

.

.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत सात जनवरी को सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी / यह विधेयक अगले दिन आठ जनवरी को ही लोकसभा में पेश कर पारित कराया गया और राज्यसभा ने इसे नौ जनवरी को पारित कर दिया / राष्ट्रपति की मुहर के साथ ही 12 जनवरी को यह कानून बन गया था / गुजरात सरकार ने भी अपने यहाँ नौकरियों और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए 10 प्रतिशत तक आरक्षण 14 जनवरी से लागू कर दिया है /

.

.

केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद उसकी नौकरियों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में भी सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आरक्षण लागू हो गया है / उच्च शिक्षण संस्थानों के मामले में निजी संस्थानों में भी यह आरक्षण मान्य होगा, चाहे वे सरकारी सहायता प्राप्त हों या नहीं / सिर्फ अल्पसंख्यक उच्च शिक्षण संस्थानों में ही सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण लागू नहीं होगा /

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Breaking News National reseavtion of general category notification release