.
.
PTB Big Breaking News National weather updates today in heavy rain warnings with storms in these states
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : मानसून इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा देर से देश में दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 जून की मध्यरात्रि तक मानसून केरल पहुंच सकता है / मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 36 घंटों में केरल में भारी बारिश हो सकती है / साथ ही अगले कुछ दिनों में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं / भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक देश के कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ तूफान आ सकता है / साथ ही भारी बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है /
.
.
भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के अंदरुनी क्षेत्र, पुड्डुचेरी और करायकल में तूफान, धूल भरी आंधी के साथ ही बिजली गिर सकती है / मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि उत्तरपूर्वी राज्यों नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है / इसके अलावा गंगा के तट वाला पश्चिम बंगाल, कर्नाटक के अंदरुनी क्षेत्रों, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है /
.
.
उत्तरी राज्यों मध्यप्रदेश और विदर्भ के बहुत से हिस्सों में गर्म हवा की परिस्थिति बरकरार रहेगी / पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में गर्म हवा से राहत नहीं मिलेगी / पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में गर्म हवा की स्थिति बनी रहेगी / मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इलाकों में गर्म हवा चलेगी /
.
.
राजस्थान के चुरू जिले की बात करें तो यहां का का न्यूनतम तापमान 34 डिग्री है / यहां रहने वाले लोगों का जीवन किसी तंदूर के अंदर रहने जैसा हो गया है / शनिवार को यहां का तापमान 50.8 डिग्री और सोमवार को 50.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था / यह दुनिया का सबसे गरम स्थल बन गया है / गर्मी से निपटने के लिए लोगों ने अपने काम करने के तरीके, खाने-पीने की आदतों और यहां तक कि जीवनशैली में भी बदलाव किया है लेकिन इसका कोई फायदा होता हुआ नहीं दिख रहा है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News National weather updates today in heavy rain warnings with storms in these states






































