.
.
PTB Big Accident News uttar pradesh kanpur road accident in hardoi six people died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ यूपी : यूपी के हरदोई जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया / यहां बिल्हौर कटरा हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम की भिड़ंत हो गई / घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है /
.
.
यह घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदरपुर की है / सड़क हादसा देर रात दो बजे हुआ / ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लगभग 35 लोग बघौली थाना क्षेत्र के राम भारत पुरवा निवासी प्रकाश की पुत्री माधुरी का तिलक चढ़ाने के लिए गए थे / वापस लौटते समय यह हादसा हुआ /
.
.
मृतकों में बालकराम (65) पुत्र सुखा निवासी बंधिया थाना सुरसा, विश्राम (60) पुत्र भोला निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, राजाराम उर्फ रज्जू (45) पुत्र जब्बर निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, ऋषि कुमार (25) पुत्र भैया लाल निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, विश्राम (50) पुत्र भोला निवासी भारत पुरवा थाना बघौली, शंकर (55) पुत्र सोबरन निवासी घुरमई थाना बघौली शामिल हैं /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News uttar pradesh kanpur road accident in hardoi six people died






































