.
.
PTB Big Breaking News Punjab blast in bathinda factory one dies
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा से बड़ी खबर है / आज दोपहर को बंद पड़ी फैक्टरी में विस्फोट हो जाने से हड़कंप मच गया / इस हादसे में दो मजदूर झुलस गए / इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया / मृतक की पहचान नहीं हुई है /
.
.
बताया जा रहा है कि यह विस्फोट मानसा रोड स्थित इंडिस्ट्रयल फोकल प्वाइंट स्थित माचिस फैक्टरी में हुआ / बताया जाता है कि ये फैक्ट्री काफी समय से बंद पड़ी है / आज कुछ लोग फैक्ट्री में कबाड़ लेने पहुंचे तो एकाएक धमाका हो गया /
.
.
ये धमाका इतना जोरदार था कि आवाज दूर तक सुनाई दी और लोग खौफजदा हो गए / इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया / घायलों में एक की मौत हो गई है / ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बाल्टी में कुछ ऐसा केमिकल था जिससे ये ब्लास्ट हुआ होगा /
.
.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं व घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Punjab blast in bathinda factory one dies


































