.
.
.
PTB Big Breaking News punjab more than five dozen people sick of eating prasad rajpura
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ राजपुरा : शहीदी जोड़ मेले के संबंध में जीटी रोड पर लगाए गए लंगर का प्रसाद खाने से गांव फरीदपुर गुजरां के पांच दर्जन के करीब व्यक्ति जिस में बच्चे महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल है बीमार हो गए / सभी को इलाज के लिए राजपुरा के सिविल अस्पताल व अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है /
.
.
जानकारी के अनुसार गांव फरीदपुर गुजरा निवासी बलकार सिंह व् गुरप्रदीप सिंह ने बताया कि बीते दिन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की याद में श्री फतेहगढ़ साहिब में लगने वाले शहीदी जोड़ मेले के संबंध में गांव की संगत ने जीटी रोड पर गांव के बाहर लंगर लगाया था /
.
.
गांव के कई लोगों ने भी लंगर में बनाई सब्जी रोटी का प्रसाद ग्रहण किया / इनमें से कई लोगों को दस्त व उल्टियां होने लगी / बताया जा रहा है कि गांव में मौजूद दवाईओं की दूकान से दवाई लेने पर जब इनकी हालत ठीक नहीं हुई तो सभी को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया / इतना ही नहीं निजी अस्पतालों में दाखिल लोगों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर इन सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News punjab more than five dozen people sick of eating prasad rajpura




































