.
.
PTB Big Breaking News rajasthan bharatpur viral video lab technician beaten for sexual harassment in bharatpur
अब लैब में जांच कराने गई महिला से की व्यक्ति ने अश्लील हरकत, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान के भरतपुर शहर में शुक्रवार को एक महिला के साथ पेथोलॉजी लैब में अश्लील हरकत के बाद लैब संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है / महिला लैब में एक्सरे स्कैन के लिए पहुंची थी और इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है / इस घटना के बाद महिला और उसके परिजनों ने लैब संचालक की जमकर पिटाई कर दी / इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है /
.
.
इस वीडियो में महिला आरोपी को चप्पल से पीट रही है और कुछ अन्य लोग भी पिटाई करते नजर आ रहे हैं / इस मामले को लेकर फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है / बता दें कि 6 मई को अलवर गैंगरेप केस के उजागर होने के बाद से प्रदेश में दजर्नों ऐसी शिकायतें और मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें महिलाएं रेप या छेड़छाड़ या प्रताड़ना का शिकार हुई हैं /
.
महिला अत्याचार और रेप जैसे मामलों में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है / अलवर में युवती के साथ गैंगरेप की घटना के बाद सामने आई पुलिस विभाग की लापरवाही के बाद जिले में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस पारिस देशमुख को दी गई है / चुनाव आयोग से सहमति मिलने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से देशमुख की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं / इससे पहले अलवर केस में थानेदार को सस्पेंड और एसपी को एपीओ कर दिया गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News rajasthan bharatpur viral video lab technician beaten for sexual harassment in bharatpur

































