.
.
.
PTB Big Breaking News shimla martel remains of two more martyr buried in avalanche recovered in kinnaur himachal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ शिमला : भारत-तिब्बत सीमा के साथ डोगरी नाले में हिमखंड में दबे सेना के दो जवानों के शवों को 22 दिन बाद निकाल लिया गया है / शहीद जवानों की पहचान हिमाचल के निरमंड के विदेश ठाकुर और जम्मू के अर्जुन के तौर पर हुई है /
.
.
गत 20 जनवरी को नमज्ञा डोगरी नामक स्थान पर सेना के 6 जवान पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आ गए थे / घटना के बाद 4 शव बरामद हो गए थे / शेष 2 जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी था /
.
.
गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों जवानों के शव बरामद हुए / इसके साथ ही दबे जवानों को खोजने के लिए बीते 23 दिन से चला रहा रेस्क्यू अभियान भी खत्म हो गया / एडीएम पूह शिव मोहन सैनी ने इसकी पुष्टि की है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News shimla martel remains of two more martyr buried in avalanche recovered in kinnaur himachal






































