.
.
PTB Big Breaking News woman reached the police station by getting naked after in laws tortured in churu
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान में ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान एक महिला निर्वस्त्र होकर थाने पहुंच गई / चूरू जिले के बीदासर के वार्ड 5 में रहने वाली महिला का रविवार सुबह 8.30 बजे ससुरालवालों के साथ झगड़ा हो गया / नौबत मारपीट तक पहुंच गई / महिला ने फोन पर पुलिस से इसकी शिकायत की / शिकायत के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची तो महिला निर्वस्त्र ही 3 किमी दूर थाने के लिए चल पड़ी / वह 45 मिनट तक भीड़भाड़ वाले राज्य मार्ग नंबर 20 पर इसी हाल में चलती रही /
.
.
जब महिला रास्ते से होकर पुलिस थाने जा रही थी तो एक नाई ने उसका वीडियो बना लिया / लोगों का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया / महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सास, जेठ-जेठानी और देवर को गिरफ्तार किया है / इधर, महिला का वीडियो बनाने वाले नाई को भी देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया /
.
महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए / उसने पुलिस से शिकायत की पर वो समय पर नहीं पहुंची / इसके बाद महिला निर्वस्त्र ही थाने के लिए निकल पड़ी / रास्ते में पुरानी तहसील के पास परिवार वालों और लोगों ने कपड़े पहनाकर ऑटो में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने न तो कपड़े पहने और न ही ऑटो में बैठी / थाने से 100 से 150 मीटर दूर स्थित सालासर मंदिर के पास थानाधिकारी और कांस्टेबल ने बैडशीट लाकर पीड़िता को दी / इसके बाद उसे थाने ले गए /
.
महिला अकोला की रहने वाली है / एक साल पहले बीदासर में उसका विवाह हुआ था / पति छह माह से असम में रहकर मजदूरी करता है / महिला का आरोप है कि ससुराल में सास, जेठानी, जेठ, देवर उसे परेशान करते हैं / पति के भेजे गए पैसे परिवार वाले छीन लेते हैं और मारपीट करते हैं / एसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि ये पारिवारिक मामला है / पुलिस ने सूचना के बाद उसे कपड़े पहुंचाए / एफआईआर दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार किया गया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News woman reached the police station by getting naked after in laws tortured in churu

































