.
.
PTB Big City News Jalandhar Latifpura mohalla Improvement Trust Department Taken on illegal occupation Model town
आखिर क्यों पुलिस फ़ोर्स व आँसूं गैस की मशीनें लेकर मॉडल टाउन पहुंचा पुलिस बल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के मॉडल टाउन के साथ लगते लतीफ़पुरा मोहल्ले में कई सालों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किये हुए हैं जिसको लेकर आज जालंधर के इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट विभाग के अधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स व आँसू गैस की मशीनें लेकर पहुंचे हैं /
.

.
यह इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट विभाग की जालंधर में अब तक की सबसे बड़ी करवाई है / इसके मद्देनजर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट अपनी टीम के साथ कब्जे हटाने पहुंची है, लेकिन शायद इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम द्वारा कार्रवाई करना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इलाके के लोग रात से ही धरने पर बैठ चुके हैं और लगातार इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारीयों का विरोध कर रहे हैं /
.

.
वहीं इस मामले में इलाके के लोगों का कहना है कि वह आज या कुछ सालों से नहीं बल्कि पाकिस्तान बनने से पहले से इस इलाके में रह रहे हैं और उनकी कई पीढ़ियां यहां पर रह चुकी हैं /
.
वहीं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकरियों की माने तो यह जमीन सरकारी है और इलाके के लोगों ने कई सालों से यहां पर कब्जा कर रखा है और लोग चाहे कितना भी विरोध करें करवाई तो करके ही जायेंगे बस डिच मशीन का इंतजार किया जा रहा है /
.

अभी-अभी जानकारी मिली है की कब्जा हटाने गई डिच मशीनों को लोगों ने पथराव कर खदेड़ दिया है / यही नहीं पुलिस टीम पर भी पथराव हुअा है / इस दौरान डिच मशीन भी तोड़ दी गई है / मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है /
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/2164138616971915/?t=0
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Jalandhar Latifpura mohalla Improvement Trust Department Taken on illegal occupation Model town































