.
.
PTB Big City News jalandhar news tipper bus and car accident in chogiti bypass Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित चौगिट्टी फ्लाईओवर पर आज उस समय चीखो पुकार मच गई, जब बजरी से भरे टिप्पर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे टिप्पर के पीछे चल रही बस का ड्राइवर बस से अपना निंयत्रण खो बैठा और बस टिप्पर से जा टकराई / यही नहीं बस के पीछे कार लेकर चल रहा कार चालक भी अपना नियंत्रण खो बैठा और वह बस से जा टकराया /
.
.
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बस के आगे का हिस्सा और कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया / इस हादसे में बस और कार में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / जिन्हें आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में पास ही के अस्पताल में भर्ती करवाया /
.

.
बताया जा रहा है कि अमृतसर से जालंधर आ रही एक निजी कंपनी की बस और चौगिट्टी फ्लाईओवर पर बजरी से भरे टिप्पर में भीड़ गई / यह हादसा टिप्पर के ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ और जैसे ही बस की टिप्पर से टक्कर हुई तो पीछे आ रही कार भी बस के पीछे जा टकराई /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व क्षतिग्रस्त टिप्पर, बस और कार को फ्लाईओवर में लगे जाम से हटाया / पुलिस का कहना है कि घटना संबंधी जाँच की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News jalandhar news tipper bus and car accident in chogiti bypass Punjab






































