.
.
PTB Big City Political News Lok Sabha Elections 2019 rahul gandhi is PM
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी (आई) जालंधर के प्रधान स. दलजीत सिंह आहलुवालिया की सरपरस्ती में जिला कांग्रेस (आई) जालंधर आई.टी. सैल के चेयरमैन राज कुमार व जिला उप-प्रधान संदीप खोसला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया /
.
.
इस दौरान राज कुमार की तरफ से जिला व वार्ड आई.टी. सैल की नई टीम का गठन किया गया / जिसमें अरुण डोगरा (उप-चेयरमैन), पवन चढ्ढा (उप-प्रधान), ललित कुमार (महासचिव), अजय कुमार (सचिव), विजय कुमार (सयुंक्त सचिव), नवल शुक्ला (खजांची), अरविंद शर्मा (प्रैस सचिव) नियुक्त किया गया व वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 13 की टीम का गठन किया गया /
.

.
संदीप खोसला व भूपेश सुगंध ने इस दौरान कहा कि मिशन 2019 को लेकर आई.टी. सैल की वार्ड स्तर पर टीमों का गठन किया जा रहा है ताकि 2019 के चुनावों में केंद में कांग्रेस सरकार व राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके /
.
इस दौरान जिला कांग्रेस (आई) जालंधर आई.टी. सैल के चेयरमैन राज कुमार ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी (आई) जालंधर के प्रधान स. दलजीत सिंह आहलुवालिया के नेतृत्व में आई.टी. सैल के वार्ड स्तर पर टीमों का गठन करना पार्टी को मजबूत बनाना है / जिला कांग्रेस कमेटी (आई) जालंधर के प्रधान स. दलजीत सिंह आहलुवालिया व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी हमेशा ही देश के युवा वर्ग को आगे लाने की कोशिश करते रहे हैं,
.
जिसका नतीजा यह हुआ की पंजाब में कैप्टन सरकार ने अकाली-बीजेपी गठबंधन सरकार को बड़े वोट बैंक से हराकर कामयाबी हासिल की और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी उनकी इस निति की वजह से ही केंद में कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को बड़े वोट बैंक से हराकर कामयाबी हासिल करेगी /
.
इस शुभ अवसर पर अजय कुमार, जतिन, मोहित कुमार, अमित अग्रवाल व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big City Political News Lok Sabha Elections 2019 rahul gandhi is PM






































