PTB Big Crime News a girl and boy kidnap near rock garden in chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के रॉक गार्डन के नजदीक से दो कारों में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक-युवती को किडनैप कर लिया / किडनैपिंग के बाद दोनों ने अपहर्ताओं के चंगुल से छूटने का काफी प्रयास किया और शोर भी मचाया, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक अपहरणकर्ता उन्हें गाड़ियों में धकेल कर भाग निकले /
जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार यह सब देख उन्होंने ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इस घटना की जानकारी दी / चंडीगढ़ के सेक्टर-3 के अधीन पड़ते थाने की पुलिस व पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचे / पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर दोनों कार नंबर को वेरिफाई कर तलाश शुरू कर दी है /
पुलिस का कहना है कि हमें सूचना मिली कि दो कारों में जबरन एक लड़की और लड़के को अगवा कर लिया गया है / इसके बाद आनन-फानन में पीसीआर और सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है / पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रॉक गार्डन के नजदीक से लड़की और एक लड़का गुजर रहा थे / इसी बीच स्विफ्ट और एक मारुति कार दोनों के पास आकर रुकी / कार रुकते ही उसमें से उतरे लोगों ने दोनों को कार में धकेलना शुरू कर दिया / इस दौरान उनमें कहासुनी हुई और धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन कार सवार उन्हें धकेलकर भाग निकले /
पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि युवक और युवती विवाह के बंधन में बंधने के बाद पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में सुरक्षा मांगने आए थे / इस दौरान परिजन उनका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही दोनों को अगवा कर ले गए / हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है / पुलिस का कहना है कि केस को वेरिफाई किया जा रहा है /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Crime News a girl and boy kidnap near rock garden in chandigarh



































