PTB News

Latest news
Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया,
Translate
[gtranslate]

जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर की हत्या, जंगल में मिला शव, 

PTB Big Crime News After raping a minor after being murdered in Jaipur

.

.

PTB Big Crime News After raping a minor after being murdered in Jaipur

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जयपुर : जयपुर के आमेर थाना इलाके में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई / बालिका का शव मंगलवार को जंगल में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला / इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया / प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है / उससे पूछताछ की जा रही है /

.

.

जानकारी के अनुसार बालिका का शव आमेर थाना इलाके के चैनपुरा गांव के पास जंगल में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला / शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी / घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस और डीसीपी नॉर्थ विकास शर्मा मौके पर पहुंचे /

.

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई / शिनाख्त होने के बाद पता चला कि बालिका सोमवार शाम से अपने घर से लापता थी / परिजनों ने बालिका के लापता होने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी थी /

.

.

प्रारंभिक जांच के बाद डीसीपी विकास शर्मा ने बताया के बालिका के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है, फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई / पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है / पुलिस वारदात की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Crime News After raping a minor after being murdered in Jaipur