.
.
PTB Big Crime News chandigarh crime firing on son of sarpanch candidate in panchayat elections in batala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बटाला : बटाला के कस्बा अलीवाल के पास बुधवार देर रात पंचायत चुनावों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया / घायल को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया / सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष कांग्रेस समर्थक है /
.
.
बटाला के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव चट्ठा निवासी गुरजिंदर सिंह चट्टा ने बताया कि उसके पिता कांग्रेस पार्टी की ओर से सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं / बुधवार को नामाकंन पत्र भरने के बाद वह देर रात को कस्बा अलीवाल में एक होटल के पास खडे़ थे / इसी दौरान गांव के चार लोग मौके पर पहुंचे और उनमें से एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी /
.
.
उसने चार गोलियां दागीं एक गोली उसकी (गुरजिंदर) टांग में लगी / गुरजिंदर ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने गोली चलाई है वे पहले अकाली दल में थे और अब कांग्रेस में आ गए हैं / और वह भी सरपंची का चुनाव लड़ रहें हैं / गुरजिंदर का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग कहते थे कि वह गांव में किसी को जीतने नही देगे /
.
.
मौके पर पहुंचे एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि घायल गुरजिंदर सिंह का कहना है कि उस पर गोली पंचायत चुनाव को लेकर चलाई गई है / गुरजिंदर ने जिन पर फायर करने के आरोप लगाए हैं ,पुलिस उनकी जांच कर रही है / जांच पड़ताल के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी / एसएसपी ने बताया कि आज की तारीख तक पुलिस ने 93 प्रतिशत हथियार जमा कर लिये और आगे ओर हथियारों को भी जमा किया जा रहा है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News chandigarh crime firing on son of sarpanch candidate in panchayat elections in batala




































