.
.
PTB Big Crime News muktasar youth cut the hand of the woman in muksar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते गांव सराएनागा में एक घर में अचानक एक युवक घुस आया / इस दौरान घर में 26 वर्षीय युवती अकेली थी / उसकी मां दवा लेने के लिए बाजार गई थी / अचानक घर में लड़की के चिल्लाने की आवाज आने लगी / शोर सुनकर लोग घर में पहुंचे तो लड़की लहूलुहान हालत में थी / युवक ने उसके दोनों हाथ काट डाले / उसके गले पर भी वार किया / लोगों को देखकर युवक मौके से फरार हो गया /
.
.
युुुुवक ने ऐसा क्यों किया इसके लिए पूछताछ की जा रही है / वहीं, लड़की को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है / बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला गांव का ही एक बेरोजगार युवक जोगिंदर सिंह है / वहां दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ था /
.
घर में दाखिल होते ही युवक चिल्लाने लगा / फिर अचानक लड़की के चिल्लाने की आवाज आने लगी / आसपास के लोग आवाज सुनकर सकते में पड़ गए और उस घर की तरफ भागने लगे / लोग किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुए तो युवक मौके पर ही मौजूद था / वह लड़की के दोनों हाथ काट चुका था /
.
लोगों को मौके पर देखकर युवक वहां से फरार हो गया / मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई / इसके बाद लड़की को मुक्तसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने सीधे उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया / पुलिस ने मौके आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News muktasar youth cut the hand of the woman in muksar Punjab




































