.
.
PTB Big Crime News shimla sex racket busted in manali nine woman arrested kullu himachal pradesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ शिमला / मनाली (कुल्लू) : पर्यटन नगरी मनाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है / पुलिस ने नौ महिलाओं, लड़कियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है / गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो दलाल भी शामिल हैं / बताया जा रहा है कि काफी दिनों से यहां यह सेक्स रैकेट चल रहा था जिसकी यहां के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी /
.
.
स्थानीय महिलाओं को देह व्यापार के इस धंधे के बारे में जब पता चला तो पर्यटन नगरी मनाली की छवि को खराब करने पर उतारू लोंगों के खिलाफ वे एकजुट हो गईं / महिलाओं ने मनाली के एक होटल में चले रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करवाया साथ ही इस धंधे को अंजाम देने वाले दो दलालों को भी पकड़वाया / उन्होंने प्रशासन और होटल कारोबारियों के साथ बैठक की और खुद शहर की सड़कों पर निकलीं /
.
महिलाओं को एक होटल में इस तरह के धंधे का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी / मनाली में ये महिलाएं और लड़कियां कुछ दिनों से खुले तौर पर सेक्स रैकेट को अंजाम दे रही थी / पुलिस एक्ट 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है / पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार किए हैं जिसमें दो पुरुष, नौ महिलाएं और लड़कियां शामिल है / बताया जा रहा है कि महिलाएं और लड़कियां पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की रहने वाली हैं /
.
सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है / एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है / कुछ और लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है / पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है / बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं और लड़कियां दो से तीन होटलों के बाहर घूम रही थीं / पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने सेक्स रैकेट में संलिप्त होने की बात कबूल ली /
.
गौरतलब है कि बीते साल अप्रैल 2018 में भी मनाली में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था / दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई एक नाबालिग से पहले तो दुराचार किया गया था और बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था / 16 वर्षीय पीड़िता चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची थी और उसने आपबीती सुनाई थी / वहीं सितंबर 2017 में मनाली में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था /
.
सूचना के बाद जाल बिछाकर पुलिस होटल में ग्राहक बनकर पहुंची थी / सौदा तय हुआ और पुलिस ने होटल से दो दलाल और तीन विदेशी महिलाओं को दबोच लिया था / इस दौरान दो विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था / इन्हें जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया था / उनसे जिस्मफरोशी का धंधा करवाकर मोटी कमीशन ऐंठ रही एक विदेशी महिला और दो दलालों को होटल से पुलिस ने पकड़ा था /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News shimla sex racket busted in manali nine woman arrested kullu himachal pradesh






































