.
.
PTB Big Crime News uttar pradesh allahabad firing on trader in prayagraj
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ प्रयागराज : प्रयागराज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के एक व्यापारी के शोरूम में घुसकर उस पर फिल्मी अंदाज में गोलियां बरसाईं / फायरिंग में व्यापारी विजय अग्रवाल को एक गोली लगी है और उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है / यह पूरी वारदात शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है / फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है /
.
.
घटना झूसी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत की है / जानकारी के मुताबिक पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी के शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की और बाद में हवा में हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए / सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा हुआ था, जबकि दो हथियारबंद बदमाशों ने गेट से ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी / व्यापारी विजय सामानों के पीछे छिप गया, फिर भी उसे एक गोली लगी, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है /
.
.
बता दें कि घायल व्यापारी के भतीजे से कुछ दिन पहले ही नैनी सेंट्रल जेल में बंद झूसी इलाके का हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी, जिसमें व्यवसायी की तरफ से झूसी थाने में केस दर्ज कराया गया था / परिजनों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव ने अपने शूटरों से इस वारदात को अंजाम दिलाया है /
.
.
एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर घुसकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारी है / नैनी जेल से धमकी के मामले में पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज किया है / एसपी के मुताबिक जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कारवाई की जायेगी /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News uttar pradesh allahabad firing on trader in prayagraj






































