.
.
PTB Big News “मनोरंजन” entertainment bollywood nick jonas brother relieved that priyanka chopra in laws family one member not like her
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big News “मनोरंजन” : बीते साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधे / इस शाही शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी / अब दोनों की शादी को 3 महीने बीत चुके हैं / इस बीच एक ऐसा खुलासा हुआ जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे / प्रियंका के ससुराल में एक ऐसा शख्स भी है जो पहले उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करता था / यहां तक कि कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार भी हुआ था /
.
.
इस बात का खुलासा खुद जोनस ब्रदर्स ने किया है / एक चैट शो के दौरान निक जोनस के भाई केविन जोनस ने बताया कि उनकी छोटी बेटी वेलेंटिना को प्रियंका के साथ कंफरेटेबल होने में काफी वक्त लगा / केविन जोनस ने बताया, ‘अब तो मेरी बेटियां घर की नई मेंबर प्रियंका चोपड़ा के साथ सहज हैं, लेकिन शुरुआत में छोटी बेटी वेलेंटिना को काफी मुश्किल हुई थी /
.
.
वो निक के काफी करीब है और उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव भी है / जब शुरुआत में प्रियंका निक से मिलती थी और उनके कंधे पर हाथ रखती थीं तो उसे काफी बुरा लगता था / केविन ने आगे बताया कि वेलेंटिना अगर निक के आसपास होती थी तो वो प्रियंका का हाथ झटक देती थी / बाद में धीरे-धीरे उसे ये समझ आने लगा कि प्रियंका भी अब इसी फैमिली का हिस्सा हैं /
.
.
अब वेलेंटिना अपनी चाची के साथ काफी सहज है / हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म इज इंट इट रोमांटिक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है / बॉलीवुड में वो स्काय इज पिंक से कमबैक करेंगी / इस फिल्म की शूटिंग चल रही है / शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big News “मनोरंजन” entertainment bollywood nick jonas brother relieved that priyanka chopra in laws family one member not like her

































