.
.
PTB Big Political News chaudhary santokh singh called delhi after sting viral
चौधरी के खिलाफ जिलाधीश को कौन से नेताओं ने दिया मांग पत्र, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब कांग्रेस के सीनियर कांग्रेसी नेता व जालंधर से लोकसभा सीट की दावेदारी रखने वाले उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह पिछले दो दिनों से चर्चाओं का विषय बने हुए हैं /
.
.
बीते दिन एक निजी चैनल द्वारा संतोख सिंह चौधरी का स्टिंग किया गया था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर है और अब पार्टी उनको लोकसभा चुनाव लड़ने में अपना दाव खेलने का जोखिम उठाने के हक में नहीं है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौधरी संतोख सिंह को अब पार्टी हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है और वह बिना किसी को बताये चुपचाप दिल्ली चले गए हैं /
.
इस मामले में पीटीबी न्यूज़ की टीम की और से चौधरी संतोख सिंह का पक्ष जानने के लिए लगातार फ़ोन से सम्पर्क करने की कोशिश की गई थी, ना तो खुद चौधरी संतोख सिंह ने फ़ोन उठाया और ना नहीं उनके पी.ए द्वारा फ़ोन उठाया गया /
.
आपको बता दें कि जालंधर से मौजूदा लोकसभा सदस्य चौधरी का यह स्टिंग निजी चैनल द्वारा दिल्ली में किया गया था, जिसमें वह कथित रूप से रिपोर्टर को उनके दुबारा जीत मिलने पर उनके मुद्दों पर बात करने की बात कह रहे हैं / हालाँकि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चौधरी इस वीडियो के माध्यम से लगे अपने ऊपर सभी आरोपों को बेबुनियाद और जान बूझकर वीडियो को तोड़ मरोड़कर चैनल द्वारा प्रसारित करने की बात कह रहे हैं /
.
अब देखना यह होगा की इस मामले में अब हाईकमान द्वारा चौधरी को दिल्ली तलब किये जाने के बाद चौधरी के भविष्य के पत्तों की विसात होती चौधरी के जालंधर आने पर उनके चेहरे पर दिखाई देती है या फिर उनके राजनीती करियर में लग जाएगी ब्रेक?
.
लेकिन इस मामले में आज जिला जालंधर के सभी भाजपाईयों ने मिलकर चौधरी के खिलाफ भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में डिप्टी कमिश्नर वीके शर्मा को मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे चौधरी को तुरंत उनके पद से हटाने की मांग की गई, इस दौरान बीजेपी के सीनियर नेताओं सहित अकाली दल के नेता भी मुख्य रूप से उपस्थ्ति थे /
.
अकाली दल के नेताओं और भाजपा के नेताओं द्वारा चौधरी संतोख सिंह के खिलाफ जिलाधीश को दिए गए मांगपत्र से तो साफ होता है कि अब चौधरी संतोख सिंह के लिए लोकसभा टिकट मिलने के बाद इस राजनीति के मुकाबले में जितना आसान होता है या मुश्किल?
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News chaudhary santokh singh called delhi after sting viral






































