PTB News

Latest news
Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया,
Translate
[gtranslate]

अकाली-भाजपा से जुड़े कुछ नुमाइंदों ने विधवा के कंधे पर बंदूक रख विधायक बेरी पर साधा निशाना,

PTB Big Political News City nasir slmani MLA rajinder beri Mistry Mohalla Ajit Nagar Jalandhar

.

PTB Big Political News City nasir slmani MLA rajinder beri Mistry Mohalla Ajit Nagar Jalandhar

विधायक बेरी और विधवा के समर्थन में उतरे कोंग्रेसी व इलाका निवासी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : इन दिनों 2019 के चुनावों को लेकर देश की सियासत के साथ-साथ जिला जालंधर की सियासत का रंग देखने को मिल रहा है / यह रंग पार्टी के सीनियर नेताओं के ऊपर तो चढ़ा ही हुआ है साथ ही इन सीनियर नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कोशिश करने वाले कुछ नुमाइंदों की भी कमीं नहीं है और इसी का फायदा उठाते हुए जिला जालंधर के कुछ नेताओं ने एक विधवा के कंधे पर बंदूक रखकर सेंट्रल हल्के से विधायक राजिंदर बेरी को निशाना बनाने का प्रयास कर राजनीति में शतरंज की चाल चलने की कोशिश की है /

.

.

लेकिन यह चाल उस समय उल्टी पड़ गई, जब आज विधवा और विधायक बेरी के समर्थन में कांग्रेसी नेता तो खड़े हुए ही साथ ही इलाके के लोगों ने भी मौके पर सच्चाई को सबके सामने पेशकर अकाली भाजपा से जुड़े लोगों की पोल खोल डाली /

जानकरी के अनुसार मामला मिस्त्री मोहल्ला, नजदीक अजीत नगर नकोदर चौक जालंधर की रहने वाली महिला मीनु कपूर पति लेट श्री अशोक कपूर जोकि अपने दो बेटों कुनाल कपूर भाई करन कपूर के साथ यहां रह रही है / कुछ समय पहले इस महिला ने अपने घर की खस्ता हालत का खतरा भांपते हुए वालों वाले मकान में लेंटर क्या डलवाया उसके लिए मुसीबत खड़ी हो गई / कुछ लोग जो अपने आपको नेता कहते थे उसके घर पहुंच गए और लाखों की रिश्वत मांगने लगे लेकिन महिला विधवा और गरीब परिवार से संबंधित होने के कारण उनकी राजनितिक चाल को नहीं समझ पाई और राजनितिक के खेल का धीरे धीरे शिकार हो गई /

.

PTB Big Political News City nasir slmani MLA rajinder beri Mistry Mohalla Ajit Nagar Jalandhar
विधायक बेरी और विधवा के समर्थन में उतरे कोंग्रेसी व इलाका निवासी, 

यही नहीं विधवा महिला को इस बात का तब पता चला जब कुछ राजनितिक लोगों ने इस मामले को तूल देने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड के कानून को ताक पर रखकर बोर्ड की जमीन पर धक्के से लेंटर डालने के इल्जाम लगाकर इस बेबस और विधवा महिला के कंधे पर बंदूक रखकर सेंट्रल हल्के से विधायक राजिंदर बेरी पर निशाना लगाते हुए विधायक बेरी को निशाना बना डाला / लेकिन इस मामले का पता चलते ही महिला के समर्थन में आये युवा कांग्रेसी नेता नासिर सलमानी और उनके समर्थकों के आ जाने से राजनीति की सियासत में नया मोड़ आ गया / इस दौरान महिला ने बताया कि कुछ लोग उससे लेंटर डालने के बाद उससे पैसों की मांग कर रहे थे, लेकिन उसके पास अगर पैसे होते तो वह घर ही कहीं और खरीद लेती, यहां किराये पर नहीं रहती /

.

महिला ने नासिर सलमानी और उसने साथ पहुंचे इलाके के लोगों को बताया कि आज से कई साल पहले उसके जेठ स्वर्गीय मदन लाल को यह जमीन पंजाब वक्फ बोर्ड की और से अलर्ट हुई थी और उनकी मृत्यु हो जाने के बाद कुछ समय पहले ही मेरे पति का भी निधन हो गया और उसके रहने का यही एक ठिकाना है और वह अपने दो बेटों के साथ यहां पर रहते हैं जोकि मेहनत मजदूरी कर घर का बड़ी मुश्किल से गुजरा करते हैं /

.

PTB Big Political News City nasir slmani MLA rajinder beri Mistry Mohalla Ajit Nagar Jalandhar

.

पति की मौत हो जाने के बाद पंजाब वक्फ बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया किराया वह कुछ समय से नहीं दे पाए और ऊपर से वालों वाले मकान के गिर जाने के डर से हमने मकान की मुरमत और लेंटर डालने का कार्य जो करवाया ऊपर सारी जमा पूंजी भी खर्च हो गई है / वह खुद ही इस मामले को पंजाब वक्फ बोर्ड के कानून के हिसाब से खतम करना चाहती है ताकि वह यहां रह सके और इसके लिए वह पंजाब वक्फ बोर्ड के अधिकारीयों से मिलकर बकाया पैसों जमा करवाने को भी तैयार है /

.

इस दौरान महिला के समर्थन में पहुंचे इलाका निवासियों ने महिला का साथ देते हुए कोंग्रेसी नेता नासिर सलमानी, अली हसन सलमानी, अफमान सलमानी के इलावा अन्य कांग्रेसी नेताओं को महिला के समर्थन में मांग पत्र देकर इस मामले को हल करने की बात कही / इस दौरान नासिर सलमानी ने भी महिला को इस मामले के संबंध में दूध का दूध और पानी का पानी करने का विश्वाश दिलाया / नासिर सलमानी ने सेंटर हल्के से विधायक राजिंदर बेरी के समर्थन में यह भी कहा की राजिंदर बेरी एक पाक साफ नेता हैं और वह कभी किसी के साथ धक्का नहीं कर सकते /

.

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

PTB Big Political News City nasir slmani MLA rajinder beri Mistry Mohalla Ajit Nagar Jalandhar