.
.
PTB Big Political News Delhi the person who reached the bjp headquarters with cartridges
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय के अंदर चार कारतूस लेकर एक शख्स घुस गया / वह संदिग्ध शख्स केन्द्रीय प्रतिरक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन से मिलना चाहता था / सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उनके बीच खलबली मच गई / अच्छी बात यह रही उसे गेट के पास ही पकड़ लिया गया / आगे अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, जिसमें शख्स की शिनाख्त मूल रूप से तमिलनाडु में त्रिरुनिवेली के रहने वाले कन्नन के रूप में हुई है /
.
.
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, वह बीजेपी मुख्यालय में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने पहुंचा था / यह घटना मंगलवार (18 दिसंबर) दोपहर एक बजे की बताई जा रही है / रिपोट्र्स में बताया गया कि जैसे ही कन्नन मुख्यालय के गेट से अंदर बढ़ा, वैसे ही उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोका और पूछताछ करने लगे / तलाशी के दौरान उसके पास से चार कारतूसें बरामद की गयी / पूछताछ में उसने बताया कि वह उन्हें वहां गलती से ले आया था / अधिकारियों ने इस बाबत देर रात तक उससे सवाल-जवाब किए / उसके मोबाइल को खंगाला और घर पर फोन के जरिए बात की /
.
.
पूछताछ में यह भी पता लगा कि कन्नन के पिता सेना में हवलदार थे, जबकि वह कतर के एक अस्पताल में बिजली का काम करता था / एक हमले के दौरान वह वहां जख्मी हो गया था / बाद में उसकी दिमागी हालत भी गड़बड़ाने लगी, जिसे लेकर वह मदद के लिए बीजेपी मुख्यालय आया था /
.
बता दें कि मौजूदा रक्षा मंत्री भी मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं, लिहाजा वह उनसे मिलकर अपनी समस्या साझा करना चाह रहा था / फिलहाल जांच एजेंसियां में यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर वह कारतूस कहां से लाया और वह उन्हें लेकर बीजेपी मुख्यालय क्यों आया था / पुलिस ने कन्नन के खिलाफ आईपी स्टेट थाने में मामला भी दर्ज किया था / पूछताछ पूरी होने के बाद उसे उसके गृह नगर की पुलिस के हवाले कर दिया गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Delhi the person who reached the bjp headquarters with cartridges



































