.
.
PTB Big Political News mining launch an online punjab sand portal for sale of sand punjab Capton Govt
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में रेत के खेल में हो रही धांधली पर लगाम लगाने के लिए पंजाब में मौजूदा कैप्टन सरकार ने नया पैंतरा अख्तियार किया है / पंजाब सरकार ने नियमों में बड़े फेरबदल किये हैं / नई खदानों को जनवरी के आखिर में शुरू किया जाएगा और ग्राहक सरकार से थोक रिजर प्राईज 9 रूपये प्रति क्यूबिक फिट और बाकि खर्च जोड़ने के बाद होलसेल रेट पर आन लाईन रेत खरीद सकेंगे /
.
.
इसके लिए पंजाब शैड पोर्टल बनाएगी साथ में मोबाईल ऐप को भी बनाया जाएगा / आम लोग रेत की लगातार बढ़ रही कीमतों से काफी परेशान हैं और पंजाब सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए मोबाईल एप्लिकेशन पर रेत को खरीदने की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे / सिंचाई विभाग के माइनिंग अधिकारीयों के पास इस बुकिंग की जानकारी पहुंचेगी और उसके बाद ही ग्राहक को रेत डिलीवर की जाएगी /
.
.
345 करोड़ रूपये रिजव प्राईज फाईनल करने के बाद सरकार ने पंजाब को 7 ब्लाक में बांटकर रेत की खदानों के लिए 31 अक्टूबर तक सूचि मांगी थी / जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा कागजात पुरे किये गए / पंजाब में 14 दिसंबर को इसकी नीलामी की जाएगी / पंजाब सरकार इस बार इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि नजायज माईनिंग किसी भी हालत में ना हो सके रेत की बढ़ती कीमतों को किसी तरह से रोका जा सके /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Political News mining launch an online punjab sand portal for sale of sand punjab Capton Govt






























