.
.
PTB Big Political News ruckus on aam aadmi partys rally in sonipat
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनीपत में स्कूल-अस्पताल रैली का आयोजन किया जो काफी हंगामेदार रहा. इस रैली में केजरीवाल ने मनोहर लाल खट्टर को पंजाबियों का मुख्यमंत्री करार देते हुए कटाक्ष किया / वही मंच से बोलते हुए केजरीवाल भाषा की मर्यादा भी भूल गए और कहा- ‘खट्टर, हुड्डा ओर चौटाला को भगा देना चाहिए /
.
.
इसी रैली में जब केजरीवाल भाषण दे रहे थे तो डीटीसी के कर्मचारी नौकरियो की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे, जिन्हें आप कार्यकर्ताओ ने पीट दिया. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे इन युवकों को हिरासत में ले लिया / डीटीसी कर्मचारियों ने केजरीवाल पर डीटीसी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आरोप भी लगाया /
.
.
इसके बाद जमकर बवाल काटा गया / आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने आये युवकों से मारपीट की फिर पुलिस सभी को पकड़ कर थाने ले गई / केजरीवाल ने प्रदर्शन करने आये युवकों को बीजेपी समर्थक बताते हुए कहा कि उनकी रैली को खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है, जबकि प्रदर्शन करने आये एक युवक ने खुद का नाम बाल्मीकि झा बताया, जो दिल्ली के सरिता विहार का रहने वाला है /
.
.
वहीं केजरीवाल ने सीएम खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम अखबार में इश्तेहार देकर खुद को पंजाबियों का सीएम बताते हैं / इससे बड़ा जातिवाद क्या होगा. हुडा, खट्टर ओर चौटाला ने बारी-बारी प्रदेश को लूटने का काम किया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News ruckus on aam aadmi partys rally in sonipat




































