PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, कैंसर से थे पीड़ित,

PTB Big Sad News union minister anant kumar passed away India 

.

.

PTB Big Sad News union minister anant kumar passed away India 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big SAD न्यूज़ नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया / वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे / शंकरा अस्पताल के निदेशक नागराज ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुमार (59) ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली / उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं /

.

.

अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद वह हाल में ही बेंगलुरु लौटे थे / उनका बाद में यहां शंकरा अस्पताल में उपचार चल रहा था / भाजपा सूत्रों ने बताया कि कुमार का शव श्रद्धांजलि के लिये नेशनल कॉलेज ग्राउन्ड में रखा जाएगा / यह मैदान उनके बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है / सूत्रों ने बताया कि अंतिम संस्कार की व्यवस्था पर काम चल रहा है / उनके पार्टी कार्यालय ने एक बयान में बताया कि कुमार का कैंसर और संक्रमण के बाद पैदा हुई जटिलताओं के कारण निधन हुआ /

.

.

बयान में बताया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से सघन निगरानी कक्ष में कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली पर थे / कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘मैं अपने महत्त्वपूर्ण साथी एवं मित्र के निधन से बेहद दुखी हूं /

.

.

उन्होंने कुमार को असाधारण नेता बताया, जो युवावस्था में ही सार्वजनिक जीवन में आए और काफी लगन और सेवा भाव से समाज की सेवा की / उन्होंने कहा कि वह अपने अच्छे कार्य के लिये हमेशा याद किये जाएंगे /

.

.

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

PTB Big Sad News union minister anant kumar passed away India