.
.
PTB Big Workers protest against Chaudhary Santokh Singh Punjab Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा संतोख सिंह चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित करने के बाद से ही सुलग रही चिंगारी आज उस समय शोला बनकर दहकने लगी जब पंजाब व यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने उनके घर के बाहर नारेबाजी कर चौधरी का जबरदस्त विरोध किया /
.
.
संघर्ष कर रहे लोगों को गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब चौधरी उनकी अनदेखी करते हुए पास से गुजर गए / रोष प्रदर्शित कर रहे लोगों को पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया / संघर्ष कमेटी के सदस्य चौधरी से मिलने की मांग पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व चुनाव आचार संहिता की दुहाई देते हुए उनको चौधरी से मिलने नहीं दिया /
.
बता दें कि कांग्रेस ने जब से चौधरी को इस चुनावी समर में उतारा है तभी से कांग्रेस में घमासान मचा है / चौधरी को टिकट दिए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। जगह-जगह चौधरी का विरोध हो रहा है / आरोप तो यह भी है कि वह क्षेत्र में विकास नहीं करवा पाये है / उन्होंने जनता की सेवा करने की बजाय अपनीचौधराहट कायम करके जनता के बीच 5 साल तक नही आये /
.
इस सबंधी मतदाता जब पूछते हैं तो चौधरी उनके सवालों का जवाब देने की जगह वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझते हैं / एक बात और कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ता भी अलग-अलग खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं / इन खेमों में एक दूसरे पर अंगुली भी खूब उठ रही है / कांग्रेस की गुटबाजी के चलते सभी कार्यकर्त्ता अभी से आपसी दूरी बनाकर चल रहे हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Workers protest against Chaudhary Santokh Singh Punjab Jalandhar

































