.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” innocent hearts Students Celebrate Shivratri
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैन्ट-जंडियाला रोड व द रॉयल वर्ल्ड इंटरनैशनल स्कूल) के बच्चोंं ने शिवरात्रि पर्व उत्साहपूर्वक मनाया / इस अवसर पर अधिकतर बच्चे भगवान शिव की वेशभूषा धारण करके आए / बच्चोंं द्वारा पूरे शिव-परिवार की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें बच्चों ने भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश जी, श्री कार्तिकेय, नंदीगण तथा अन्य गणों का रूप धरण किया /

इस उपलक्ष्य मेंं नृत्य-नाटिका तथा शिव जी का तांडव प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने शिव महिमा पर भजन प्रस्तुत किए / इनोकिड्स के इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (कैन्ट-जंडियाला रोड), पूजा राणा (द रॉयल वर्ल्ड इंटरनैशनल स्कूल) ने बताया कि विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों को धर्म व संस्कृति से जोडऩा व त्यौहारों की जानकारी देना है /
इस दौरान अध्यापकोंं ने बच्चोंं को भगवान शिव के जीवन व उनकी महिमा के बारे मेंं बताते हुए कहा कि हर पर्व का जीवन मेंं खास महत्त्व है और येे हमारे जीवन मेंं हर्षोल्लास, उमंग लेकर आते हैं, इसलिए हमें हर पर्व बड़े आनंदपूर्वक मनाना चाहिए /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” innocent hearts Students Celebrate Shivratri






































