.
.
PTB News “शिक्षा” Sardar Mota Singh arrived at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग की और से मां बोली पंजाबी के प्रवासी पंजाबी स. मोता सिंह सराये की पंजाबियत के प्रति शानदार सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सन्मानित किया गया /
.
.
समागम के आरंभ में स्वागती शब्द बोले हुए प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह समरा ने सराये को पंजाबी मां-बोली का श्रवण पुत्र कहा / उन्होंने कहा कि मां बोली पंजाबी को इतना प्यार देने वाले बहुत थोड़े पंजाबी हैं पर हमें आपने फर्ज की पहचान करनी चाहिए /
.
.
इस मौके पर सराये ने आपने विचार पेश करते हुए कहा कि हम पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के प्रचार-प्रसार के लिए जिंदगी भर पूरी समर्पण भावना के साथ काम करने का फैसला लिया है / समागम के अंत में पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग के मुखिया डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि पंजाबियत को समर्पित स. मोता सिंह सराये हमारी संस्था के विद्यार्थी और अध्यापक रहे हैं /
.
.
इस समय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा, गवर्निंग कौंसिल के सयुंक्त सकतर स. जसपाल सिंह बड़ैच और पंजाबी विभाग के अध्यापकों ने स. समराये को यादगारी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया / समागम का सफल मंच संचालन डॉ. सुरिंदरपाल मंड ने बखूबी रूप से निभाया / इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थी और अध्यापक बड़ी गिनती में उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Sardar Mota Singh arrived at Lyallpur Khalsa College Jalandhar




































