PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पुलवामा में एक नागरिक की मौत के बाद श्रीनगर बंद, रेल सेवाएं रद्द,

मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी किया गया बंद, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ श्रीनगर (रिपोर्टर) अनिल भरद्वाज : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक नागरिक की मौत के विरोध में अलगाववादियों द्वारा बुलाए गए बंद व विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया है / सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूख और मुहम्मद यासिन मलिक के नेतृत्व वाले अलगाववादी संगठन ज्वाइंट रेसिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) द्वारा बंद का आह्रान किया गया है /

गौरतलब है कि, सोमवार को शीर्ष हिजबुल कमांडर समीर टाइगर और उसका सहयोगी अकीब जिले के द्रबगाम गांव में चार घंटे तक चली मुठभेड़ में मारे गए थे / इसी इलाके में पत्थरबाजी कर रही भीड़ की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई, जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई थी / जबकि 15 अन्य नागरिक घायल हो गए थे / इसके विरोध में बंद का आह्वान किया गया था / प्रशासन ने रैनावारी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर गंज और सफा कदाल में प्रतिबंध लगाए गए हैं / वहीं, मैसूमा और क्रालखुद में आंशिक तौर पर प्रतिबंध लगाया गया है /

दूसरी तरफ, कश्मीर विश्वविद्यालय में मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है / उत्तरी कश्मीर के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल के बीच रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया है / दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है, जबकि श्रीनगर शहर व घाटी के अन्य सभी जिला मुख्यालयों में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक परिवहन बंद हैं /