.
.
Punjab a three day flywheel jam of panbus attendants from tomorrow
15 अगस्त को जालंधर पहुंच रहे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करेंगे घेराव,
(पढ़ें पहली बार पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : आज पुरे पंजाब में रविदास समाज द्वारा पंजाब बंद की काल के बाद पुरे राज्य में सड़कों पर रोष प्रदर्शन किया गया / इस दौरान नेशनल हाइवे से लेकर दिल्ली तक सड़कों पर भारी जाम की स्थिति देखें को मिली / इसी बीच एक बड़ी ख़बर सामने आ रही हैं कि अब पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट मुलाजि़म 14 अगस्त से 16 अगस्त तक तीन दिनों के लिए राज्य के सभी 18 रोडवेज डिपुओं पर चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है /
.
इस दौरान यह मुलाजिम भारी तादार में रैलियां करके पंजाब सरकार तक अपनी आवाज पहुंचने का काम करेंगे / पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट मुलाजि़म यूनियन जालंधर के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने आज यहां कहा कि सरकार उन्हें पक्का करने के नाम पर हर बार धोखा देती आई है, लेकिन इस बार मुलाजि़म करो या मरो की नीति पर चलते हुए पीछे नहीं हटेंगे /
.
.
इस दौरान यूनियन के पंजाब प्रधान रेशम सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब की अमरिंदर सिंह की सरकार के चलते ट्रांसपोर्ट माफिया, ड्रग माफिया और रेत माफिया पहले से भी बहुत अधिक बढ़ गया है / उन्होंने कहा कि अमरिंदर सरकार ने वादा किया था कि राज्य से ट्रांसपोर्ट माफिया को खत्म किया जाएगा लेकिन हालत आज यह है कि सरकारी बसों को अड्डे से निकालने के लिए अधिकारी ही ज्यादा शोर मचाते हैं और प्राइवेट बसों को भर-भर कर सवारियां उठाने की इजाजत दी जाती है /
.
उन्होंने यह भी कहा कि रोडवेज और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट पर मुलाजि़मों को पिछले 12-12 साल से बहुत कम वेतन पर रख कर उनसे अंधाधुंध काम लिया जाता है और जब पनबस की बसों का कर्ज उतर जाता है तो उन्हें पंजाब रोडवेज में शामिल कर लिया जाता है / उन्होंने कहा कि पनबस की बसों को उनका कर्जा उतारे जाने के बाद रोडवेज में शामिल कर लिया परन्तु मुलाजि़मों को रोडवेज में शामिल नहीं किया जाता जिससे सरकार की कथनी और करनी में अंतर का पता चलता है /
.
उन्होंने यह भी कहा कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाये जा रहे स्वतंत्रता दिवस में आने वाले हैं ऐसे में पनबस और रोडवेज कर्मचारियों का सामना पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को करना पड़ सकता है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Punjab a three day flywheel jam of panbus attendants from tomorrow


































