PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन ने ही लगा दिए सिद्धू पर गंभीर आरोप, आखिर क्या कुछ कहा,

Punjab allegations on navjot singh sidhu by his sister Chandigarh

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन सुमन तूर ने उन पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं / सुमन ने बताया कि नवजोत सिद्धू ने पिता के देहांत के बाद उनकी माता जी को घर से निकाल दिया था / इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बड़ी बहन को भी ब्लॉक किया है / 1986 में सिद्धू ने अपनी मां को घर से निकाला और तीन साल बाद उनकी माता की लावारिस हालत में मौत हो गई /

वहीं सुमन ने सिद्धू पर आरोप लगाते बताया कि उन्होंने बहुत ही बुरा समय देखा है / पिता के देहांत के बाद सिद्धू ने घर अपने नाम कर लिया था और उन्हें घर से निकाल दिया था / पैसों के पीछे सिद्धू ने परिवार खत्म कर दिया / सुमन ने बताया कि जो इंसान अपने परिवार का नहीं हो सका वह किसी और का क्या होगा / परिवार के सुख दुख में वह कभी शामिल नहीं हुए /

इतना ही नहीं जब गत 20 जनवरी को जब वह सिद्धू से मिलने गईं तो उन्होंने दरवाजा तक नहीं खोला और उनसे मुलाकात तक करने से इंकार कर दिया / उन्होंने सिद्धू से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने पैसों के पीछे अपनी ही मां को लावारिस क्यों छोड़ दिया, आखिर उन्होंने अपने ही परिवार के साथ ऐसा क्यों किया / उन्होंने प्रैस वार्ता दौरान बताया कि वह अमेरिका में रहती हैं तथा सिद्धू से 15 साल बड़ी हैं /

उनका प्रैस वार्ता करना कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है / उन्होंने बताया कि 1987 के आर्टिकल को पढ़ने के बाद वह यहां आई हैं क्योंकि उसमें सिद्धू ने अपने परिवार के बारे में झूठ लिखा था / उन्हें जब आर्टिकल मिला तो वह सामने आईं / इस आर्टिकल में झूठ लिखा है कि सिद्धू के 2 साल की उम्र में ही माता-पिता अलग हो गए थे / ऐसा कुछ नहीं हुआ था, सिद्धू ने झूठ क्यों बोला /

उन्होंने बताया कि सिद्धू ने पिछले हफ्ते इंटरव्यू दौरान परिवार को लेकर झूठ बोला था / उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में जो बताया वह झूठ था / उनकी माता जी हिंदू धर्म की थीं जबकि पिता सिख धर्म से संबंधित थे / वह हर साल भारत आती हैं इस बार भी 13 जनवरी को वह यहां आई थीं / जब वह यहां आई तो सिद्धू से मुलाकात करने गई थी लेकिन वह नहीं मिला /

Latest News