PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के ASI और CRPF जवान में हुई जमकर हाथापाई, जाने पूरा मामला,

punjab-amritsar-clash-between-two-parties-punjab-police-asi-opposite-party-crpf

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में गेट खजाना इलाके के पास स्थित मंदिर भद्रकाली के समीप दो पक्षों में विवाद हो गया। ये विवाद गली में बनी एक बगीची को लेकर हुआ। जिसमें अमृतसर पुलिस के एक एएसआई के परिवार और उनके पड़ोसी CRPF के जवान के परिवार के बीच झगड़ा हुआ। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसआई दविंदर सिंह के परिवार का आरोप है

.

.

कि उनके पड़ोसी और CRPF में तैनात भूषण कुमार ने पहले उनकी बगीची को नुकसान पहुंचाया और फिर उनके घर के गमले को लेकर विवाद किया। इसके अलावा, भूषण कुमार और उनके परिवार ने कथित तौर पर शिकायतें कर उनके परिवार को परेशान किया। CRPF के जवान दविंदर सिंह के परिवार ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उनके घर के बाहर तोड़फोड़ की गई और भूषण कुमार की पत्नी ने उनके गहने छीन लिए।

.

.

परिवार ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और एमएलआर भी कटवा दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले की उचित कार्रवाई की जाएगी। यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है, और पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

.

.