PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, रविवार को भी रहेंगे खुलेंगे स्कूल, जाने पूरा मामला,

punjab-amritsar-education-department-offices-open-saturday-sunday-teachers-day-celebration-mohali-big-news

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में शिक्षक दिवस की तैयारियों को लेकर 2 सितंबर व 3 सितंबर को शिक्षा विभाग के ऑफिस आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। शिक्षा विभाग ने लिखित आदेश जारी किए हैं। जिसमें 5 सितंबर को करवाए जाने वाले स्टेट लेवल कार्यक्रम की तैयारियों का हवाला दिया गया है। यह आदेश शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से जारी किए गए हैं।

आदेशों में कहा गया है- 5 सितंबर 2023 को होने वाले स्टेट टीचर अवॉर्ड समागम की तैयारियों को पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के ऑफिस 2 सितंबर शनिवार व 3 सितंबर रविवार को आम काम काज वाले दिनों की तरह खुले रहेंगे। यह आदेश डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा, डायरेक्टर शिक्षा विभाग सीनियर सेकेंडरी, डायरेक्टर शिक्षा विभाग एलिमेंट्री और डायरेक्टर एससीआईआरटी के मोहाली स्थित कार्यालयों के लिए जारी किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस साल देश भर से 50 के करीब अध्यापकों को राष्ट्रीय स्तरीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें लुधियाना के भी 2 टीचरों के नाम शामिल हैं। वहीं, पंजाब सरकार भी स्टेट लेवल कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिनमें कई अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है।

Latest News