PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : आज फिर बंद रहेंगे 4 हाईवे, अनिश्चितकाल के लिए बंद का किया किसानों ने ऐलान,

punjab-amritsar-farmers-protest-national-highway-blocked-reason-paddy-procurement-dispute-sangrur

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में धान की लिफ्टिंग ना होने से खफा किसान ने आज यानि (शनिवार) से राज्य के 4 हाईवे बंद करने का फैसला किया है। किसानों की यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती। उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रहीं। मिली जानकारी के अनुसार किसान 1 बजे के करीब पंजाब के 4 हाईवे ब्लॉक कर देंगे।

.

.

किसान मजदूर मोर्चा और किसान संयुक्त मोर्चा नॉन (पॉलिटिकल) जॉइंट फोरम के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि आज 1 बजे से पंजाब के 4 हाईवे जाम करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 1 बजे किसान 4 सड़कों पर बैठ जाएंगे और आवाजाही को बंद कर दिया जाएगा। वहीं पंधेर ने यह भी कहा कि फूड सप्लाई मंत्री के साथ शैलरों की बैठक हुई थी। शैलरों की मांग थी कि धान में से कम चावल निकलता है और उन्हें 2-3 किलो की अधिक छूट दी जाए।

.

.

केंद्र ने जल्द टीमें भेजने की बात कही थी, लेकिन आज तक टीमें नहीं पहुंची हैं और शैलर भी धान नहीं उठा रहे। पंजाब सरकार कोशिश करे कि धान की लिफ्टिंग जल्द हो। 26 दिन से किसान मंडियों में बैठा है और मुश्किल से अपना गुजारा कर रहा है। पंधेर ने आरोप लगाया कि तीन काले कानून जो भाजपा लेकर आई थी, अब उसे लागू करने की कोशिश की जा रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह जो खुद भाजपा में हैं, अगर उनकी प्रधानमंत्री से जान पहचान है तो वे केंद्र से बात करे। पंजाब के मुख्यमंत्री आज दिल्ली जा रहे हैं।

.

.

केजरीवाल खुद किसानों की समस्या को हल करवाएं, अन्यथा पूरा पंजाब बंद होगा। पंधेर ने कहा कि किसान पंजाब की अर्थ-व्यवस्था से जुड़ा है। अगर किसान खत्म हो गया तो पंजाब खत्म हो जाएगा। आज सड़कें रुकेंगी, मुश्किलें आएंगी, लेकिन समस्याओं का हल होगा। अन्यथा बड़े-बड़े मॉल आएंगे और राज्य के लघु-उद्योग बंद होंगे, व्यापार खत्म होगा। इस बंद के बीच एमरजेंसी सेवाएं व एयरपोर्ट के यात्रियों को रोका नहीं जाएगा।

.

.