PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दिल्ली, संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर फिर फेंका अज्ञात युवकों ने बम, सांसद औजला ने बिना परवाह किये फेंका बाहर, फैली सनसनी,

punjab-amritsar-indian-parliament-attack-mp-gurjit-aujla-showed-courage-hold-color-bomb

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर बुधवार को हुई घटना में पंजाब के अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला ने 2 युवकों द्वारा फेंके गए कलर बम को उठा बाहर फेंका। जबकि एक अन्य सांसद बेनीवाल ने स्पीकर की तरफ बढ़ रहे युवक को पकड़ा। कांग्रेस सांसद औजला ने हमले के बाद कहा कि जीरो आवर का अंतिम समय चल रहा था। जब दो युवक ऊपर से कूदे, हम आगे बैठे हुए थे।

.

.

शोर मचा तो ऊपर ध्यान दिया। एक कूद चुका था और दूसरा कूद रहा था। जो पहले कूदा, वे स्पीकर की तरफ बढ़ रहा था। उसने जूता उतारना शुरू किया, जूते में कुछ था। लेकिन जब सांसद बेनिवाल के पास वे पहुंचा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मुझे पता था, एक दूसरा भी है पीछे। उसने कुछ धुएं जैसा कुछ फेंका, स्मॉग जैसा था। पीला रंग था। मैंने उसी समय उसे उठाया और बाहर फेंका, पता नहीं लग रहा था वे क्या है।

.

punjab-amritsar-indian-parliament-attack-mp-gurjit-aujla-showed-courage-hold-color-bomb

.

लेकिन सभी की सुरक्षा का मामला था। इतनी देर में सभी आ गए और उसे पकड़ लिया। सांसद औजला ने अपना हाथ दिखाते हुए कहा कि उनके हाथ में पीला रंग उसी कलर बम का है। उन्होंने उसे सूंघा नहीं है और ना ही हाथ धोए हैं। स्पीकर ने ऐसा करने से मना किया है। जांच के बाद ही वे अपने हाथ को धोएंगे। औजला ने बताया कि युवक सदन में नारे भी लगा रहे थे। वे तानाशाही बंद करो के नारे लगा रहे थे।

.

.

लेकिन नारों की तरफ खास ध्यान नहीं गया, क्योंकि सभी इन्हें पकड़ने में लग गए थे। सांसद औजला ने नई संसद की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ी सुरक्षा चूक है। जब से ये नया पार्लियामेंट बना है, इसमें दिक्कतें आ रही हैं। यहां आने-जाने का एक ही रास्ता है। कोई भी पार्लियामेंट में जा रहा है, कैंटीन में इकट्‌ठे बैठ रहे हैं। पुरानी पार्लियामेंट में ऐसा नहीं था, वहां इन बातों का ध्यान रखा गया था।

.

.

.