PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मोदी के दौरे के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, करेंगे पुतला फूंक कर प्रदर्शन, इस दिन पहुंचे रहे हैं PM मोदी डेरा ब्यास,

punjab amritsar news prime minister narendra modi to visit beas dera farmers will protest against pm modi PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को हिमाचल दौरे पर हैं, लेकिन इससे पहले वह पंजाब में अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे पर पहुंचेंगे। यह एक राजनीतिक दौरा हो सकता है, लेकिन उनके ब्यास पहुंचने से पहले किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने डेरा मुखी से भी उन्हें न मिलने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री शनिवार को हिमाचल पहुंच रहे हैं।

हिमाचल में भी राधा स्वामी डेरा समर्थकों की गिनती काफी अधिक है। जिसे देखते हुए वह डेरा ब्यास पहुंच रहे हैं और डेरा मुखी से मुलाकात भी करेंगे, लेकिन किसान इसका विरोध करने का मन बना चुके हैं। किसानों ने घोषणा कर दी है कि वे पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकेंगे। किसानों ने इस प्रदर्शन को करने के साथ-साथ पंजाब के डेरा व धार्मिक संस्थानों के मुखियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री से न मिलें।

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री किसानों व मजदूरों के पक्ष में नहीं है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लखीमपुर खीरी में गृह मंत्री के बेटे को बचाने के लिए किए प्रयास किया। दिल्ली में मरने वाले किसानों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। जो भी वादे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं। जब भी प्रधानमंत्री पंजाब आएंगे, उनका विरोध किया जाएगा।

Latest News