PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Punjab Police में तैनात DSP की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी, भ्रष्टाचार के आरोप में है फरार, फोन भी किया बंद,

punjab-amritsar-raid-alert-arrest-dsp-vavinder-mahajan-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : डीएसपी वविंदर महाजन की गिरफ्तारी के लिए अमृतसर और बॉर्डर रेंज में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बीते साल एनडीपीएस केस में भ्रष्टाचार के आरोपों में डीएसपी वविंदर महाजन पर एसटीएफ मोहाली थाने में केस किया गया है। डीएसपी महाजन को अपने ऊपर होने वाली करवाई के बारे में जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद वो सरकारी गाड़ी और गनमैन छोड़कर फरार हो गए हैं। उनके दोनों फोन भी बंद हैं।

.

.

डीएसपी वविंदर महाजन इस समय 5 आई आर बी अमृतसर के हेडक्वार्टर में तैनात हैं। वो पिछले कई महीनों से विवादों में घिरे थे, जिसके कारण एसटीएफ की टीम ने इन पर नजर बनाए रखी थी। गिरफ्तारी के लिए बुधवार को एएनटीएफ टीम ने मून एवेन्यू स्थित घर पर सुबह साढ़े 4 बजे रेड की। सूत्रों के मुताबिक घर में रेड से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नगदी बरामद हुई। मई में हिमाचल के बद्दी जिले में एक नेटवर्क का पर्दाफाश डीएसपी महाजन की ओर से किया गया था।

punjab-amritsar-raid-alert-arrest-dsp-vavinder-mahajan-big-news

जिसमें तकरीबन 70 लाख के करीब नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। उसके बाद इसमें पैसों के लेन देन की भी बात सामने आई थी। इसके अलावा इंटरनेशनल स्मगलिंग के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ था। इन मामलों में बहुत सारी लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद डीएसपी महाजन चर्चा में थे। 2 महीने पहले पंजाब पुलिस ने एसटीएफ का नाम बदलकर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) रखा था। इससे पहले आरोपी डीएसपी अमृतसर एसटीएफ में तैनात था।

.

.

डीएसपी को 2 महीने पहले उसे पीएपी की 9वीं बटालियन में भेजा गया। 4 साल पहले वह इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर डीएसपी बना था। तभी से एसटीएफ में नारकोटिक्स से जुड़े मामलों को हैंडल कर रहा था। मगर बीते साल दिसंबर में दर्ज एनडीपीएस के मामले की जांच में डीएसपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। जांच के तहत दो माह पहले उसे एसटीएफ से हटाया गया। फिर जांच के बाद केस दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तारी का प्रयास किया।

.

.