PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

स्पाइस-जेट कंपनी का विमान का बड़ा कारनामा, 14 पैसेंजर्स को छोड़ उड़ा, अमृतसर से दुबई के लिए थी फ्लाइट, जाने बड़ी वजह,

punjab amritsar spice jet flight amritsar dubai visa error 14 passengers detained Big news

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइज जेट का विमान 14 पैसेंजर्स को छोड़ दुबई के लिए रवाना हो गया। स्पाइस जेट का ग्राउंड स्टाफ वीजा पर नाम में गड़बड़ी होने का हवाला दे रहा है। वहीं, पैसेंजर्स का कहना है कि इसी तरह के वीजा के साथ उनके कुछ सदस्य दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG-55 सुबह 9:15 बजे दुबई के लिए रवाना हो गई।

फ्लाइट के रवाना होने से तकरीबन डेढ़ घंटे पहले 14 पैसेंजर्स को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। स्पाइस जेट के ग्राउंड स्टाफ ड्यूटी मैनेजर अजय भट ने पैसेंजर्स को वीजा डॉक्यूमेंट में पिता का नाम दो बार लिखे जाने पर आपत्ति जता दी। पैसेंजर्स ने बताया कि 14 पैसेंजर्स के वीजा पर क्लेरिकल गलती हुई है। पैसेंजर्स के पिता का नाम एक बार सरनेम और दूसरा बार पिता के कॉलम में लिख दिया गया है। दुबई सरकार की तरफ से यह वीजा दिए गए हैं।

पैसेंजर पंकज मल्होत्रा का कहना है कि उनके ग्रुप के दो सदस्य दुबई इसी तरह की गलती के साथ दुबई पहुंच चुके हैं। वहीं कुछ मुंबई और दिल्ली से फ्लाइट पकड़ जा चुके हैं। ऐसे में सिर्फ उन्हें अमृतसर में रोका जाना गलत है। सभी 14 पैसेंजर्स ने उनकी टिकट के पैसे रिफंड करने की मांग उठाई है।

Latest News