PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM को जैसे ही माननीय कोर्ट ने सुनाया फरमान, फ़िल्मी स्टाइल में पहुंचे ओपी सोनी अस्पताल, जाने पूरा मामला,

punjab-amritsar-vigilance-action-against-former-deputy-cm-op-soni-arrest-big-news

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आज पुरे पंजाब में जहां एक तरफ भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट की घोषणा के बाद बढ़ ग्रस्त इलाकों के लोग सेहमें हुए हैं। वहीं दूसरी और आज पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी को गिरफ़्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां माननीय अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जैसे ही माननीय अदालत का आदेश ओपी सोनी के कानों तक पहुंचा तभी ओपी सोनी फ़िल्मी स्टाईल जैसा की अक्सर फिल्मों में होता है को हार्ट में प्रॉब्लम आ गई।

ऐसे में उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हो सकता है ओपो सोनी को सच में हार्ट में दिक्क्त आ गई हो, लेकिन इससे पहले उनको प्रॉब्लम थी या नहीं? इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन ओपी सोनी को आये अचानक हार्ट प्रॉब्लम के चर्चे लगातार विरोधियों द्वारा सोशल मीडिया पर जग जाहिर किये जा रहे हैं।

आपको बता दें की पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को विजिलेंस ने सोमवार को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने इसे राजनीतिक दुश्मनी करार देते हुए पुलिस का घेराव किया। रिमांड मिलते ही पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोन को हार्ट की दिक्कत हो गई, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस एस्कॉर्ट में दाखिल करवाया गया है। आपको यह भी बता दें कि रविवार को पूर्व डिप्टी CM सोनी को विजिलेंस ने 8 महीनों की इन्क्वायरी के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया।

सोनी पर आरोप हैं कि उनका खर्च उनकी कमाई से कई गुणा अधिक है। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक सोनी और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 12.48 करोड़ रुपए था। खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ रुपए ज्यादा था। वहीं विजिलेंस के एक्शन से खफा कांग्रेसियों ने कोर्ट परिसर घेरा। कांग्रेस ग्रुपों में पहले ही संदेश भेजा गया था कि एक बजे कचहरी चौक के गेट नंबर एक पर एकत्रित हों। इस पर सभी इकट्‌ठे हुए और पंजाब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया।

Latest News